फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Central government trying to hand over food business to capitalists: Chadhuni

केंद्र सरकार खाद्य कारोबार को पूंजीपतियों के हवाले करने पर तुली : चढूनी

Mon, 01 Feb 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Central government trying to hand over food business to capitalists: Chadhuni
किसान आंदोलन को संबोधित करते गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। गुलिया खाप तीसा की ओर से धरने का 54वें दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी ढांसा बॉर्डर पहुंचे। धरने को संबोधित करते उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री का करोड़ों रुपये का कारोबार है। भाजपा सरकार इस व्यापार को पूंजीपतियों के हवाले करने की कोशिश कर रही हैं। ये आंदोलन जितना किसानों का है उससे ज्यादा खरीद कर खाने वालों का भी है। देश का किसान 600 से ज्यादा फसलों को पैदा करता है, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य तो केवल 23 फसलों का ही मिलता हैं।
विज्ञापन

चढूनी ने कहा कि लगभग 400 करोड़ रुपये हर साल किसानों को कम मिलता है। किसान कर्जे में फंसता जा रहा है। उन्होंने किसानों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बदनाम कर रही है, जबकि वे पिछले दो माह से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं। उन्होंने मांग को दोहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार तुरंत प्रभाव से तीनों कानून को निरस्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सरकार ने किसान आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन किसानों की एकता और आंदोलन में शांति किसानों को मजबूत बना रही है। ढांसा बॉर्डर पहुंचने पर गुरनाम सिंह का गुलिया खाप के अध्यक्ष विनोद बादली ने स्वागत किया और आश्वासन दिया कि वह आंदोलन को पूरी तरह से सफल बनाने में भरपूर सहयोग करते रहेंगे। धरने पर गांव गुढा से ग्रामीण हजारों रुपये की खाद्य सामग्री के साथ पहुंचे। उनका कहना था कि हम तन-मन-धन से किसान आंदोलन के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर पुष्पा देवी के नेतृत्व में शीतल नगर रोहतक से महिलाओं का बड़ा जत्था ढांसा बॉर्डर पहुंचा। उन्होंने कहा कि किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है। हम हम जीत कर ही वापस जाएंगे। बादली में वीरेंद्र डागर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, धनखड़ खाप के प्रधान युद्धबीर धनखड़, कादियान खाप के प्रधान बिल्लू कादयान, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश बेनीवाल, सुरेंद्र नागल, एडवोकेट सतवीर दरियापुर, शैलेश मुंडाखेड़ा, सरजीत जहांगीरपुर, कैप्टन सतवीर, नीरज सिलाना, डॉ. रामकुमार, सुरेंद्र गांव खेड़ी जट्ट, सरोज दुजाना, राज्य अध्यक्ष मिड डे मील वर्कर यूनियन, योगिंद्र शास्त्री खेड़का गुज्जर ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed