फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Celebration of cultural programs on Republic Day, honoring of brave women,

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, वीरांगनाओं का सम्मान

Sun, 28 Jan 2024 03:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Celebration of cultural programs on Republic Day, honoring of brave women,
झज्जर। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर झज्जर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक ने परेड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं, शौर्य पदक विजेताओं, युद्ध वीरांगनाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदार छात्रों को अपने ऐच्छिक कोष से ढाई लाख रुपये पारितोषिक देने की घोषणा की।
विज्ञापन

मारोह में पहुंचने से पहले मुख्य अतिथि ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। श्रम राज्य मंत्री ने ने कहा कि अनगणित बलिदानियों की शहादत की बदौलत हमेंं गणतंत्र दिवस मनाने का यह गौरवशाली अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर डीसी शक्ति सिंह, एसपी डॉ. अर्पित जैन, एडीसी सलोनी शर्मा, पूर्व मंत्री कांता देवी, मास्टर राजीव दलाल जिप वाइस चेयरमैन, सुनीता चौहान, हुकमचंद चेयरमैन ब्लॉक समिति, केशव सिंघल, डीएमसी जगनिवास, सीईओ जिप डॉ सुभिता ढाका, एसडीएम विशाल, डीआरओ प्रमोद चहल, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभागीय झांकियों ने मन मोहा
समग्र शिक्षा अभियान प्रथम, बहुतकनीकी संस्थान की द्वितीय और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त जिला सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति, पुलिस, स्वास्थ्य , डीआरडीए, मत्स्य, कृषि एवं किसान कल्याण, डीआईओ, जिला समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति, आयुष, महिला एवं बाल विकास और डीएलएसए विभाग की झांकियों ने देश व प्रदेश सरकार की नीतियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी रही प्रथम

परेड में महिला पुलिस की टुकड़ी पहले, सीनियर एनसीसी विंग दूसरे और जूनियर एनसीसी एवं प्रजातंत्र के प्रहरियों की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त परेड में हरियाणा पुलिस (पुरुष) होम गार्ड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने मास पीटी, डंबल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed