{"_id":"65d3a29edb039b58e70eb184","slug":"celebrated-nutrition-fortnight-with-laborers-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-105630-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मजदूरों के साथ मनाया पोषण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मजदूरों के साथ मनाया पोषण पखवाड़ा
Tue, 20 Feb 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
बादली। स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़ा के तहत क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर मजूदरों को जागरूक किया गया। दरियापुर गांव स्थित धरती एक स्वर्ग क्लब की ओर से मजदूरों को बताया गया कि बाल विकास विभाग सुकन्या योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं पर काम कर रही है जिससे समाज को फायदा होता है। क्लब के अध्यक्ष कुमारी नेहा रानी ने पोषण दिवस में बच्चों के पालन पोषण में माता पिता की भागीदारी के विषय पर चर्चा की इस दौरान मजदूरों को पोषण के बारे में शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर नीरज कुमार, संदीप, मनोज, कर्मवीर, नीरज, धर्मेश, सागर, नवीन, अनिल, आशीष और प्रवीन सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन