फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CCTV cameras will be installed at 50 places in the city, the city council has selected the location.

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में 50 जगहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, नगर परिषद ने जगह का किया चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed at 50 places in the city, the city council has selected the location.
24jjrp08- शहर का आंबेडकर चौक जहां पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। संवाद - फोटो : रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छायी धुंध।
झज्जर। शहर के अंदर व बाहरी चौक जल्द ही सीसीटीवी की जद में होंगे। पिछले कई सालों से फाइलों में घूम रही सीसीटीवी योजना को अब संजीवनी मिली है। अब यह काम नगर परिषद की तरफ से करवाया जाएगा। इसके साथ ही शहर की सुरक्षा भी चाक-चौबंद हो जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय शहरी निकाय निदेशालय की तरफ से शहर के प्रमुख चौकों व बाईपास चौक के अलावा अन्य प्रमुख जगहों के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश नगर परिषद को जारी किए हैं। नगर परिषद की तरफ से अब इसका एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ऑनलाइन टेंडर लगाकर शहर में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में ऐसी 50 जगहों का चयन किया गया है, जहां पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों की तरफ से शहर में सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में तत्कालीन सीएम मनोहरलाल ने की थी घोषणा
शहर में सीसीटीवी लगाने की घोषणा तत्कालीन सीएम मनोहरलाल ने 2016 में की थी। उस समय भी नगर परिषद की तरफ से इसके एस्टीमेट तैयार किए गए थे, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी थी। 2018 में बाकायदा इस योजना का शिलान्यास भी कर दिया गया था। उसके बावजूद योजना लागू नहीं हो सकी। इसके बाद इस योजना को पुलिस विभाग के सुपुर्द की बात सामने आई थी। पुलिस की तरफ से भी प्रयास किए गए, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ सकी थी।

पहले था 1.77 करोड़, अब 4 करोड़ का हो सकता है प्रोजेक्ट

2016 में शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रोजेक्ट एक करोड़ 77 लाख रुपये का रखा गया था। उस समय प्रोजेक्ट के तहत शहर के 10 मुख्य चौराहों पर 31 कैमरे लगाए जाने थे, लेकिन अब शहर में अलग-अलग 50 स्थानों का चयन किया गया है। ऐसे में प्रोजेक्ट पर लगभग चार करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।

शहर के प्रमुख चौक

बस स्टैंड झज्जर, छिक्कारा चौक, अग्रसेन कालेज, बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, थाना चौक झज्जर, अनाजमंडी चौक, डायमंड चौक, भगतसिंह चौक, राव तुलाराम चौक, पुरानी तहसील रोड, पंचनंद चौक, गुरुग्राम रोड, सांपला रोड, बहादुरगढ़ रोड शामिल हैं।



शहर में सीसीटीवी लगाए जाने हैं। इसका एस्टीमेट जल्द तैयार कर मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शहर में लगभग 50 स्थानों का चयन किया गया है। इसमें शहर के अंदर व बाहर के प्रमुख चौक शामिल हैं।- जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed