फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CC road will be built in two streets worth Rs 22 lakh in Ward No. 27

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड संख्या 27 में 22 लाख से दो गलियों में बनेगी सीसी रोड

Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 22 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
CC road will be built in two streets worth Rs 22 lakh in Ward No. 27
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। शहर के वार्ड 27 में मामन विहार कॉलोनी की दो गलियों का निर्माण होगा। गलियों के निर्माण पर 22 लाख 17 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, वार्ड पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने नारियल फोड़कर गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यहां पहुंचने पर अतिथियों का कॉलोनी वासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि नगर परिषद की ओर से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड 27 में 22 लाख 17 हजार रुपये की लागत से गली निर्माण कार्य का टेंडर लगा था। इस टेंडर के अनुसार दो गलियां बनाई जाएंगी। जिसमें गली नंबर 5 व गली नंबर 7 शामिल हैं। करीब साढ़े 350 मीटर दायरे में बनने वाली उक्त दोनों गलियां सीसी से बनेंगी और करीब दो माह में ये गलियां बन जाएगी। गलियों के बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। जेई दलबीर देशवाल ने बताया कि निर्धारित समयावधि में दोनों गलियों का निर्मार्ण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पूर्व विधायक कौशिक ने गली निर्माण कार्य से संबंधित ठेकेदार को भी कहा कि वह निर्माण कार्य में गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। इस मौके पर नगर परिषद वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, मंडल उपाध्यक्ष विशाल बराही, मंडल महामंत्री रमेश राठी, सतपाल राठी, नरेश भारद्वाज, मुकेश कुमार, अमित कौशिक, बलबीर सिंह, कपिल, केपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed