फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   CBI reaches the person who gave pocket money to the shooters!

Jhajjar-Bahadurgarh News: शूटरों को जेब खर्च देने वाले शख्स तक पहुंची सीबीआई!

Fri, 31 May 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
CBI reaches the person who gave pocket money to the shooters!

विज्ञापन
बहादुरगढ़। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड में सीबीआई की जांच लगातार तेज हो रही है। मामले को सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। सीबीआई ने शूटरों को जेब खर्च देने वाले एक शख्स की पहचान की है। पुलिस व खुफिया विभाग में अंदरखाने ऐसी चर्चा हो रही है। हालांकि कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है।
शहर में चर्चा है कि यह शख्स नंदू गैंग से जुड़ा हुआ है और नफे सिंह की हत्या से पहले वह शूटरों को खर्च देता रहा है। उसने एक के अकाउंट में 40 हजार रुपये भी डलवाए थे।
विज्ञापन

उसकी पहचान अभी गोपनीय रखी गई है। चार्जशीट के लिए सीबीआई ने दस्तावेजी कार्रवाई शुरू कर दी है। संभवत: जल्द ही उसे पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पूछताछ में इस शख्स से मामले में अहम सुराग मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, सीबीआई इस मामले में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी सहित सातों नामजद आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। जरूरत पड़ने पर वे दोबारा भी बुलाए जा सकते हैं।
25 फरवरी को पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके साथी कार्यकर्ता जयकिशन की बराही फाटक पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। चार शूटर ने इस वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें दो शूटर आशीष व सौरव को जेल भेजा जा चुका है। बदमाशों को गाड़ी उपलब्ध कराने वाला बदमाश धर्मेंद्र निवासी बिजवासन, दिल्ली भी सलाखों के पीछे है जबकि मुख्य शूटर नकुल और अतुल अभी पकड़ से बाहर हैं।

कांट्रैक्ट किलिंग बताए जाने वाले इस हत्याकांड के पीछे ब्रिटेन बेस्ड गैंगस्टर नंदू का हाथ है, लेकिन मास्टरमाइंड कौन है, यह सवाल तीन महीने से बरकरार है। मई की शुरुआत में सीबीआई ने इस केस की कमान अपने हाथ में लेकर छानबीन शुरू की थी, लेकिन गुत्थी अभी अनसुलझी है। इसे लेकर पीड़ित परिजन कई बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed