फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Caught the young man who ran away after picking up the donation box from the shop

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुकान से दान पात्र उठाकर भागे युवक को दबोचा

Thu, 25 May 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Caught the young man who ran away after picking up the donation box from the shop
बेरी। कस्बे के मैन बाजार में शाम करीब 8 बजे एक किराना स्टोर के काउंटर पर रखे गौशाला दान पात्र के गल्ले को उठाकर एक युवक भाग गया। दुकानदारों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ के लिए उसे पुलिस चौकी पर ले गई है।
विज्ञापन

दुकानदार राकेश ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वह चिंतित है। इस घटना के बाद बेरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अत्तर सिंह कादयान का कहना है कि हर बार मेन बाजार में वारदात के बाद ही पुलिस गश्त लगाई जाती है। पुलिस की तरफ से रूटीन में बाजार में कोई गश्त नही लगाई जाती है। जिससे आपराधिक मानसिकता के व्यक्ति वारदातों को अंजाम देने में सफल होते है। पहले भी कई बार बेरी बाजार में संगीन वारदातें हो चुकी। जिसके तुंरत बाद गश्त शुरू कर दी जाती है, जोकि करीब 10-12 दिनों तक ही जारी रहती है। बेरी में नशे का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिससे आपराधिक वारदातों में इजाफा होता है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान से गौशाला का दान पात्र चोरी करके भागने वाले युवक को पकड़कर दुकानदार ने सौंपा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed