{"_id":"68e2d0dc575fc4b1d10f7321","slug":"cash-stolen-from-shiva-temple-donation-box-by-breaking-its-lock-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118011-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शिव मंदिर के दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी
विज्ञापन
-फोटो 51 : मंदिर में रखे दानपात्र से चोरी करता युवक। स्रोत सीसीटीवी
बहादुरगढ़। शहर के सैनीपुरा स्थित शिव मंदिर से शनिवार शाम एक चोर दान पात्र को तोड़कर हजारों रुपये और कीमती सामान चुरा ले गया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में एक युवक दानपात्र से चोरी करता नजर आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर में प्रवेश करता है। एक घंटे तक वहीं घूमता रहता है। इसके बाद दानपात्र तोड़कर नकद और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गया।
पुजारी शाम को पूजा के बाद घर चले गए। इसका फायदा चोर ने उठाया। रविवार सुबह कोषाध्यक्ष रामदास सैनी और सदस्य रविंद्र सैनी ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। दान पात्र में केवल 500 रुपये ही बचे थे जबकि शेष रकम और आभूषण गायब हो चुके थे।
विज्ञापन
मंदिर समिति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रामदास सैनी ने बताया कि हर चौथे-पांचवें महीने दान पात्र खोला जाता है और आमतौर पर इसमें 50 हजार से 1 लाख रुपये और अन्य कीमती आभूषण पाए जाते हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस चोरी की वारदात पर गहरा रोष जताया।