फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cash and goods stolen by breaking the locks of four shops

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार दुकानों के ताले तोड़ नकदी-सामान चोरी

Wed, 14 Aug 2024 04:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen by breaking the locks of four shops
बेरी। सोमवार रात कस्बे के मुख्य बाजार में चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर लिया। दुकान मालिक सुबह दुकान पर आए तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन

दुकानों में चोरी होने की सूचना बेरी शहर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर बेरी एसीपी अनिल कुमार, बेरी थाना प्रभारी अमित कुमार, शहर चौकी प्रभारी सतवीर ने चोरी की घटनास्थल का मुआयना किया। एचडीएफसी बैंक वाली गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर एक दुकान का ताला तोड़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने बताया कि उसकी मुख्य बाजार में कन्फेक्शनरी की दुकान है। मंगलवार सुबह उसे दुकान के ताले टूटे होने की सूचना मिली। दुकान पर जाकर देखा तो करीब 2 हजार रुपये की नगदी व 5 हजार रुपये की सिगरेट गायब मिली। दूध-दही की दुकान चलाने वाले संजय की दुकान से हजारों रुपये की सिगरेट चोरी कर ले गए। कैलाश चंद्र व फत्ते सिंह हलवाई की दुकान चोरी की घटना हुई है। चोरों ने एक दो दुकान के सिर्फ ताले ही तोड़े, लेकिन चोरी करने में कामयाब नही हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापार मंडल अध्यक्ष अतर सिंह कादयान ने बताया कि चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। कई घटनाएं हो चुकी हैं इसलिए पुलिस को रात को बाजार में गश्त बढ़ानी चाहिए और जल्द चोरी का खुलासा हो।

वर्जन

मेन बाजार में बीती रात को चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने की शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed