फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cash and gold and silver jewelery stolen from two houses

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो घरों ने नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी

Wed, 10 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 10 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Cash and gold and silver jewelery stolen from two houses
झज्जर। गांव याकूबपुर में दो घरों से अज्ञात लोगों ने नगदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। याकूबपुर निवासी नितिन ने पुलिस में शिकायत दी है कि 7 जुलाई की शाम के समय वह ड्यूटी पर गया था। उसके घर पर उसकी मां व उसकी दो बहने सो रही थी। उसके पिता काम से बाहर गए थे। उसने सुबह घर आकर देखा तो उनके कमरे में रखी लोहे की अलमारी खुली थी। इसमें से करीब 10 हजार रुपये कैश, एक सोने का हार सोने, एक सोने की अंगूठी, 2 जोडी बाले, डबल तगड़ी चांदी, हथफुल चांदी पाजेब, 10 चांदी के सिक्के, छोटे बच्चे के चांद, सूरज, हाथों की कंडूली सामान घर से गायब मिला। अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। उसने बताया कि उनके घर के सामने जसबीर के घर से भी चोरी हुई है। उनके मकान से अज्ञात लोग एक सोने की चैन, एक जोडी कानों की बालली, एक अंगूठी, एक हथफुल, पांच चांदी के बर्तन, 4 जोडी पाजेब, 7 चांदी के सिक्के, एक लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, बच्चों के चांद, सूरज व 10 हजार रुपये कैश ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed