{"_id":"673e45b065921814100e2865","slug":"case-registered-against-person-for-tampering-with-electricity-meter-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-115705-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
Thu, 21 Nov 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय ऑपरेशनल सिटी सब डिवीजन झज्जर के उपमंडल अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि निगम के उपभोक्ता सत्यवीर ने मंगलवार को कार्यालय में शिकायत करने के लिए संपर्क किया कि उनकी पत्नी सुमित्रा देवी के नाम पर छिकारा चौक पर लगाया गया बिजली मीटर गायब है।
बाद में उपभोक्ता ने बताया कि उसका मीटर मिल गया है और उसे सोनू नामक व्यक्ति दोबारा लगाने के लिए ला रहा है। जब वह व्यक्ति उपभोक्ता के परिसर में मीटर फिर से लगाने पहुंचा तो उपभोक्ता ने मीटर को छेड़छाड़ की हालत में पाया। इसकी सूचना प्रभारी कनिष्ठ अभियंता (जेई) अनिल कुमार को दी। जेई ने टीम के साथ साइट का दौरा किया और छेड़छाड़ किए गए मीटर को प्रक्रिया के अनुसार एमटी लैब में परीक्षण और सत्यापन के लिए पैक किया। उपभोक्ता ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर भी कॉल की और पुलिस आगे की जांच के लिए सोनू को अपने साथ ले गई। पुलिस ने शिकायत पर सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।