फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against husband for murder of woman

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला की हत्या के आरोप में पति पर केस दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband for murder of woman
बहादुरगढ़। लाइनपार क्षेत्र में सोमार को घर में मिले महिला राजनश्री के शव का मंगलवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को ले गए। पुलिस की टीमें आरोपी घनश्याम की तलाश कर रही हैं। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेने का दावा किया जा रहा है।


घनश्याम ने किन कारणों के चलते अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा, ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे, लेकिन ये बात भी सामने आई है कि वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर देता था। इस वारदात से चार बच्चों के सिर से मां की ममता का साया उठ गया है। बता दें कि आगरा का निवासी घनश्याम यहां करीब दो महीने से शंकर गार्डन में किराये पर रह रहा था। रक्षाबंधन पर परिवार सहित गांव में गया। वहां बच्चों को छोड़कर पत्नी सहित शनिवर 2 सितंबर की सुबह वापस आया। कुछ घंटे बाद ही निकल गया। दो दिन तक उसका कमरा बंद रहा। सोमवार को दुर्गंध फैली तो मामला सामने आया। बंद कमरे में कट्टे के अंदर उसकी पत्नी का शव मिला। गला घोंटकर हत्या की गई है। इस संबंध में घनश्याम पर हत्या का केस दर्ज हो चुका है। लाइनपार थाने से जांच अधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा कि हत्या का केस दर्ज किया जा चुका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। उसके संभावित ठिकानों को तलाशा जा रहा है। परिचितों से संपर्क कर रहे हैं। मोबाइल लोकेशन भी निकाली जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को तलाश लिया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed