फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against five people in dispute regarding garbage bin

Jhajjar-Bahadurgarh News: कूड़ाघर को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Aug 2024 07:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five people in dispute regarding garbage bin
बहादुरगढ़। लाइनपार के रेलवे पार्क में कूड़ाघर के स्थान को लेकर हुए विवाद में पार्षद पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया है। दो भाइयों समेत दो महिलाओं पर अभद्र व्यवहार करने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप है। हालांकि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस शिकायत पर पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन



लाइनपार के रेलवे पार्क में थाने के सामने कूड़ा घर बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई थी। सोमवार को वहां काम शुरू हुआ तो लोगों ने विरोध जताया। मामला इतना बढ़ा कि यहां पार्षद पति कर्मवीर शर्मा और कुछ लोगों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इस झगड़े के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। मंगलवार देर शाम को पार्षद ज्योति शर्मा की शिकायत पर संदीप, उसके भाई व दो महिलाओं पर मारपीट करने, धमकी देने आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पार्षद का आरोप है कि चुनाव की रंजिश के चलते ऐसा किया गया है।दूसरे पक्ष से संदीप का कहना है कि उन्होंने खुले में कूड़ा डाले जाने का विरोध किया था। हमारे साथ झगड़ा किया गया। हमने भी शिकायत दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। यदि हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है तो हम उच्चाधिकारियों के पास जाएंगे। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी योमेश का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायतें आई थी। फिलहाल ज्योति शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed