फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case registered against a farmer for burning stubble

Jhajjar-Bahadurgarh News: पराली जलाने मामले में एक किसान पर मामला दर्जा

Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered against a farmer for burning stubble
झज्जर। जिले के गांव दुबलधन में पराली जलाने का एक मामला सामने आया। बुधवार को धान के खेत में कटाई के बाद पराली जलाए जाने के मामले में कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर एक किसान के खिलाफ बेरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई। अब तक कुल तीन किसानों पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विभाग के डीडीए डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे विभाग को दुबलधन गांव में धान के खेत में फसल कटाई बाद अवशेषों में आग में लगाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर विभागीय अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित किसान से संपर्क कर जांच-पड़ताल की। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गांव दुबलधन निवासी रोहताश के खिलाफ पराली जलाने मामले में कार्रवाई करते हुए बेरी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया। जांच में पाया गया कि गांव दूबलधन निवासी रोहताश ने अपने खेत में लगभग एक एकड़ में अवशेष जलाए हुए थे। उप कृषि निदेशक डॉ. जितेन्द्र अहलावत ने किसानों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed