फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Case filed against three for cheating 90 lakh.

90 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 18 Sep 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for cheating 90 lakh.
बहादुरगढ़। सांखोल गांव में तीन लोगों पर एक व्यक्ति के साथ 90 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। दरअसल, उक्त व्यक्ति ने सांखोल गांव में एक जमीन का सौदा तय किया था। जबकि जमीन का केस कोर्ट में विचाराधीन है और परिवार के एक अन्य शख्स ने उक्त जमीन पर स्टे लिया हुआ है। यह जानकारी छिपाते हुए आरोपियों ने व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता धर्मबीर सिंह पुत्र रिसाल सिंह ने सेक्टर-6 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सत्तो देवी पत्नी टेकचंद, सुदेश पत्नी धर्मेंद्र और धर्मेंद्र पुत्र टेकचंद ने सांखोल गांव में दो एकड़ जमीन का सौदा तय किया था। इस जमीन का सौदा साढ़े चार करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हुआ। जिसे खरीद करने के लिए धर्मबीर ने 90 लाख रुपये उक्त लोगों को बयाने के तौर पर अदा किए। उसने बताया कि 10 लाख रुपये चेेक के माध्यम से जबकि 80 लाख रुपये नकद दिए गए। धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि टेकचंद ने दो शादियां की हुई थी। जिसमें से पहली वाली पत्नी से उसका एक बड़ा बेटा है। इसके बारे में उसे बताया गया कि वह टेकचंद की दूसरी पत्नी सत्ता देवी के नाम वसीयत करके चला गया था। टेकचंद की पहली पत्नी के लड़के ओम ने हाईकोर्ट में केस करके उक्त जमीन पर स्टे लिया हुआ है। इस बात की जानकारी होने के बावजूद उक्त लोगों सत्तो देवी, सुदेश और धर्मेंद्र ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत यह जमीन उसको बेच दी और उसकी एवज में धर्मबीर से 90 लाख रुपये बयाने के रूप में नकद ले लिए।
विज्ञापन

धर्मबीर का आरोप है कि उक्त लोगों ने जमीन खरीदने से पहले उसे यह नहीं बताया गया कि उक्त जमीन पर केस चल रहा है। इस जानकारी उनके द्वारा छिपाया गया। जब काफी महीने बीत गए और धर्मबीर को ओम मिला तो उसने पूरे मामले की सच्चाई उसे बताई। उसने बताया कि उक्त लोगों द्वारा यह जमीन उसे धोखे से बेची गई है। यह सुनकर उसके पैरों नीचे से जमीन खिसक गई। ओम द्वारा उसे उक्त जमीन पर चल रहे केस की स्टे आर्डर की कॉपी भी दी। इसके बाद उसने उक्त लोगों पर जमीन की रजिस्ट्री करवाने की बात कही तो वे इससे बचते रहे। तीनों लोगों के घर जाकर और फोन पर भी उसने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही धर्मबीर ने उक्त लोगों को जमीन पर स्टे होने की भी जानकारी दी तब भी वे किसी तरह का कोई केस न होने की बात कहते रहे और उसे गुमराह करते रहे। जब धर्मबीर ने उनसे अपने पैसे वापस देने की मांग की तो वे पैसे देने को भी तैयार नहीं हुए। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस से धर्मबीर ने गुहार लगाई है कि उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके पैसे वापस दिलाए जाएं। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed