{"_id":"656794bc8d16c7ad0409f61c","slug":"case-filed-against-five-people-for-not-paying-compensation-fee-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5891-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, प्रदूषण का स्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, प्रदूषण का स्तर बढ़ा
Thu, 30 Nov 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। जिससे जनजीवन अस्तव्स्त रहा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। नौकरी पेशा लोग समय पर दफ्तर नहीं पहुंच सके। कई जगह सफेद पट्टी के अभाव में लोगों को परेशानी हुई। एक्यूआई 164 से बढ़कर 280 पहुंच गया। मौसम विभाग ने दो दिनों में बूंदाबंदी और तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
दो दिन की बूंदाबांदी के बाद तीसरे दिन प्रदूषण के हालात फिर से बिगड़ गए हैं। 116 अंकों की छलांग लगाते हुए एक्यूआई बुधवार को 280 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब स्थिति रही। मंगलवार को एक्यूआई 164 दर्ज किया गया था। सीएक्यूएम (कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) की ओर से ग्रेप-3 की पाबंदिया हटा दी गई हैं,जबकि ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू रहेंगी। एक्यूआई एक दिन यलो रंग में रहने के बाद फिर से ऑरेंज कलर में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हवाओं की गति मंद पड़ने के कारण ऐसा हुआ है। 30 नवंबर को अलग-अलग दिशाओं से हवाएं चलने का अनुमान है। यदि हवा चलती है तो फिर से प्रदूषण कम हो जाएगा। इन हवाओं की गति कुल 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा। इससे संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में 29-30 नवंबर और एक दिसंबर के दौरान फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसकी वजह हल्की से बारिश/ बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सायं ढलते ही जल गई फॉग लाइटें
बुधवार को सायं 4 बजे धुंध व धुआं छाने की वजह से वाहनों की फाॅग लाइट भी जल गई। बहादुरगढ़ में बुधवार को सीपीसीबी बुलेटिन के अनुसार अधिकतम एक्यूआई 375, न्यूनतम 50 और औसत 280 रहा।
्र