{"_id":"64eba745eecbc83ffd035991","slug":"car-used-in-firing-recovered-attacker-away-from-grip-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-3048-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फायरिंग में प्रयुक्त कार बरामद, हमलावर पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फायरिंग में प्रयुक्त कार बरामद, हमलावर पकड़ से दूर
Mon, 28 Aug 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बुधवार को बेरी के दुजाना चौक पर गैंगवार में हुई हुई गैंगवार में बलेनो सवार युवकों पर फायरिंग के मामले में हमलावरों की कार को पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। हमलावर अभी पकड़ से दूर हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
23 अगस्त को गांव रिटौली निवासी सन्नी, कबूलपुर निवासी मोहित, गोच्छी निवासी आशीष, डीघल रिंकू व तलाव निवासी अनीश झज्जर कोर्ट से पेशी से वापिस लौट रहे थे। जब वह बेरी के दुजाना चौक पर पहुंचे तो उनकी बलेनो कार पर ब्रेजा सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी।फायरिंग में अनीश की मौके पर मौत हो गई थी। रिंकू व आशीष घायल हो गए थे। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने केस दर्ज कराया था। जिनका रोहतक के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। सीआईए इंचार्ज सोमबीर सिवाच ने बताया कि बेरी के दुजाना चौक पर हुई फायरिंग के मामले में वारदात में प्रयोग की ब्रेजा गाड़ी को पुलिस ने फरीदाबाद से बरामद कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।