फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car hit unknown woman, died on the spot

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुठभेड के बाद गोलियां बरसाकर हत्या करने का आरोपी सागर उर्फ यमराज गिरफ्तार

Wed, 06 Sep 2023 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Car hit unknown woman, died on the spot
दुजाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़, निरीक्षक की बुलट प्रूफ जेकेट में गोली लगी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी
विज्ञापन

दिल्ली, झज्जर पुलिस का कुल 1.20 लाख का इनामी था
फोटो:30-31
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। बेरी के दुजाना चौक पर 23 अगस्त पर सरेआम 40 से अधिक गोलियां बरसाकर हत्या का आरोपी इनामी सागर उर्फ यमराज को पुलिस ने मुठभेड़ के बार गिरफ्तार कर लिया है मुठभेड़ में आरोपी की गोली पुलिस टीम के निरीक्षण की बुलट प्रूफ जेकेट में मिली। इसके बाद जवाबी फायर में पुलिस की गोली पैर में लगने से वह घायल हो गया। सागर पर दिल्ली पुलिस द्वारा एक लाख, हरियाणा एसटीएफ ने 15 हजार और झज्जर पुलिस ने पांच हजार का सहित कुल 1.20 लाख का इनाम घोषित था।

मंगलवार को लघु सचिवालय झज्जर में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेरी के दुजाना चौक पर 40 से अधिक राउंड फायरिंग कर हत्या करने का आरोपी सागर उर्फ यमराज अपने किसी साथी से मिलने झज्जर बेरी रोड पर गुड्डा गांव के नजदीक बंद पड़े एक भट्टे पर आया है। जिसके पास अवैध हथियार भी है। गुप्त सूचना पर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सीआईए की पुलिस टीमें मौका पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। उसे रुकने को कहा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसकी एक गोली निरीक्षक जयवीर की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। इसके बाद निरीक्षक जयवीर ने अपने सर्विस पिस्टल से उसकी पैरों की तरफ फायर किया। उसके पैर में गोली लगी तो वह गिर गया। पिस्टल उसके हाथ से छूट गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम पता सागर उर्फ यमराज निवासी गांव सुंडाना जिला रोहतक बताया। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि मोस्ट वांटेड दोषी हिमांशु उर्फ भाऊ के सहयोगी व नीरज बवाना आपराधिक गिरोह के पकड़े गए बदमाश के खिलाफ दिल्ली व हरियाणा में संगीन किस्म के अनेक आपराधिक मामले अंकित हैं। सागर उर्फ यमराज के खिलाफ अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने 23 अगस्त को बेरी दुजाना चौक पर अदालत से तारीख पेशी के पश्चात वापस जा रहे अनीश निवासी तलाब की गोलियां मार कर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव बलम निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए मुखबिरी की थी। जिसके पश्चात उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया था। 10 दिसंबर 2022 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बादली क्षेत्र में मोहनवीर उर्फ मोनू निवासी बादली की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। 28 मार्च 2023 को बेरी में देवेंद्र उर्फ बिल्लू व अन्य पर फायर करके जानलेवा हमला किया था। एसपी ने बताया कि आरोपी पर दिल्ली पुलिस द्वारा एक लाख, हरियाणा एसटीएफ ने 15 हजार और झज्जर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार के साथ पकड़े गए। अति वांछित आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना दुजाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इस घटना से जुड़ा एक आरोपी दो दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed