{"_id":"6186cb23d264c86dc01245bf","slug":"car-driver-dies-in-suspicious-circumstances-viscera-report-will-reveal-the-secret-jhjhar-news-rtk629050930","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदिंग्ध परिस्थितियों में कार चालक की मौत, विसरा रिपोर्ट खोलेगी राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदिंग्ध परिस्थितियों में कार चालक की मौत, विसरा रिपोर्ट खोलेगी राज
विज्ञापन
झज्जर। गुरुग्राम रोड पर स्थित गांव दादरी तोए के पास एक ढाबे के पास अज्ञात कारणों के चलते कार चालक की मौत हो गई। सड़क के साथ खड़ी उसकी कार में शव पाया गया है। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी तो दुलीना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी पहचान रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गामड़ी गांव के निवासी पृथ्वी सिंह पुत्र रामशरण के रूप में हुई। जो फिलहाल गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार के फेज-2 की गली नंबर दस में रहता था।
वह गाड़ी लेकर झज्जर की तरफ आया हुआ था। उसका शव गाड़ी के अंदर मिला है, लेकिन परिजनों से उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में भी पृथ्वी सिंह की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव से विसरा लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम रोड पर दादरी तोए के पास एक कार खड़ी है ओर उसके अंदर चालक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पृथ्वी सिंह गुरुग्राम से अपने घर पर जा रहा था। पुलिस के अनुसार हालात को देखते हुए बताया गया है कि कार चालक ओला की गाड़ी चलाता था और उसने नशे में कार के शीशे बंद कर लिए और उसकी दम घुटने से मौत हुई है, लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
- सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सदर झज्जर।