फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car damaged in fight between two bulls, stampede broke out

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो सांडों की लड़ाई में कार क्षतिग्रस्त, भगदड़ मची

Tue, 03 Sep 2024 07:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 03 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Car damaged in fight between two bulls, stampede broke out
: दो सांडों की लड़ाई में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।
बहादुरगढ़। शहर में बराही फाटक के नजदीक दो सांडों के बीच हुई लड़ाई से एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई राहगीर इनकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों, कॉलोनियों में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक भी सड़क ऐसी नहीं है जिस पर चालक अपना वाहन लेकर आसानी से निकल सके। ओमेक्स सिटी निवासी निखिल गर्ग ने बताया कि रविवार को वह अपनी गाड़ी में बराही फाटक के नजदीक थे। इसी दौरान दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते कार के नजदीक आ गए। दोनों के बीच लड़ाई भयंकर थी और वे लड़ते हुए कार से टकरा गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस दौरान वे गाड़ी में बैठे थे। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। समाजसेवी राजकुमार अरोड़ा गाइड ने बताया कि पिछले दिनों सेक्टर-2, 6 रोड पर सांडों की लड़ाई के कारण एक सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। इसमें कई को चोटें आई। वहीं शहर में सब्जी मंडी के नजदीक एक सांड ने कई महीनों पहले कुलदीप खन्ना को बुरी तरह घायल कर दिया था। उनके हाथ और पैर में फै्रक्चर हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों व गलियों में घूमने वाले बेसहारा गोवंशों से आमजन को राहत दिलाई जाए और उन्हें नंदीशाला भिजवाया जाए। ताकि इस तरह की कोई घटना न हो सके।
विज्ञापन




शहर की सड़कों पर बैठने वाले पशुओं को जल्द ही गौशाला में भिजवाया जाएगा। काफी संख्या में पशु भिजवाए भी जा चुके हैं।

-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed