फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Canter operator dies in road accident

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे में कैंटर परिचालक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Canter operator dies in road accident
झज्जर। क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां विपरीत दिशा से आए ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर में सवार परिचालक को गंभीर चोट आई, उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ताहिर निवासी राजस्थान के तौर पर हुई है।नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक कैंटर राजस्थान के माला खेड़ा से प्याज भरकर पंजाब की तरफ जा रहा था। कैंटर को राजस्थान के मोरमल कबास ठोकरा थाना निवासी जफरूदीन चला रहा था। जैसे ही कैंटर सिलानी बाईपास फ्लाईओवर से निकल रहा था, उसी दौरान सामने से विपरीत दिशा से तेज गति से आए एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में किथुर अलवर राजस्थान निवासी 29 वर्षीय ताहीर घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया, वहीं ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed