{"_id":"665bac4cacee2a6288061527","slug":"canter-hits-car-youth-dies-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110749-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर ने कार को मारी टक्कर, युवक की मौत
Sun, 02 Jun 2024 04:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लुहारी गांव के पास कैंटर और कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर कैंटर चालक पर केस दर्ज कर लिया हैं। लुहारी निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 39 वर्षीय भाई देवेंद्र खेती करता था। देवेंद्र शनिवार अलसुबह गांव के संदीप के साथ जरूरी काम से गांव पाटौदा चला गया। गाड़ी को उसका भाई देवेंद्र चला रहा था। उसे करीब रात एक बजे पता चला कि उसके भाई का गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गांव पाटौदा की तरफ वेयर हाउस के पास एक्सीडेंट हो गया हैं। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो देवेंद्र की मौत हो चुकी थी जबकि संदीप को अस्पताल ले गए थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पीछे से एक कैंटर चालक आया और उसने कार को ड्राइवर साइड से टक्कर मार दी। कैंटर चालक भी मौके से फरार हो गया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।ह
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।ह