फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Canned food can be made round

Jhajjar-Bahadurgarh News: डिब्बा बंद भोजन का करना होगा डिब्बा गोल

Fri, 29 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Canned food can be made round
-फोटो 82 : नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर कतार में लगे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। यदि आपको पाचन तंत्र सही रखना है तो डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों से दूर रहें और थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। लोगों को पाचन के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब लोगों के पाचन तंत्र पर भी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार गलत खानपान के कारण पेट संबंधी बीमारियों के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों की जीवनशैली में डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों वाली चीजें बढ़ी हैं। इसी वजह से उनकी पाचन क्रिया कमजोर हो रही है। नागरिक अस्पताल में हर माह 100 से अधिक मरीज पाचन संबंधी समस्या को लेकर पहुंचते हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के फिजिशियान डॉ. सुखपाल ने बताया कि वर्तमान समय में लोग ताजा भोजन की बजाय पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन कर रहे हैं। जो पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक डिब्बाबंद भोजन खाने से गैस, अपच, कब्ज और पेट में संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपान में चिकनाई वाली चीजों का सेवन ज्यादा करने से पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। लोग पाचन तंत्र की गड़बड़ी से परेशान हैं। उनका कहना है कि खाने में रेशेदार चीजों को बढ़ाने की बेहद जरूरत है। इससे पाचन तंत्र सुधरेगा और आंतों से जुड़ी दूसरी बीमारियों से बचा जा सकेगा। डॉ. देशवाल ने बताया कि जो भी खाया जाता है वह आहार नाल से पेट तक जाता है। आहार नाल मुख से शुरू होकर गुदा द्वार तक पहुंचता है। जो भी चीजें खाई जाती हैं वह लार के साथ यकृत और अग्नाशय से होते हुए पेट तक पहुंचती है।
शरीर के विभिन्न रसायनिक पदार्थ खाने के साथ क्रिया कर उससे रस निकालते हैं। यह रस शरीर को एनर्जी देता है। भोजन को मुख्य रूप से कोर्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा और अल्प मात्रा में विटामिन एवं खनिज लवणों की जरूरत होती है। पाचन के दौरान शरीर सभी पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है और गैर जरूरी तत्व मल-मूत्र के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। उन्होंने बताया कि हरी और पत्तीदार सब्जियों का सेवन करें। भोजन पूरी तरह से पकाकर खाएं।

सब्जियों की सफाई पर भी ध्यान दें। पाचन तंत्र बिगड़ने की बड़ी वजह दूषित पानी भी है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि भोजन हमेशा ताजा और पूरी तरह पका हुआ खाना चाहिए। हरी और पत्तेदार सब्जियों, फल तथा फाइबर युक्त भोजन को दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। बाहर का तला-भुना भोजन और अधिक मसालेदार चीजों से बचना जरूरी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और नियमित व्यायाम करने से भी पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed