फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Came to become a doctor, became a criminal

Jhajjar-Bahadurgarh News: बनने आए थे डॉक्टर, बन गए मुजरिम

Fri, 03 Mar 2023 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Came to become a doctor, became a criminal
झज्जर। गिरावड़ के वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने के लिए माता-पिता ने भेजे थे लेकिन छह छात्रों ने अपराध की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए। प्रतिबंध के बाद भी जूनियर छात्रों की रैगिंग लेने के आरोपों के बाद उन्हें कॉलेज से तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। आरोपी छात्रों ने एक छात्र के सिर में लोहे के कड़े से वार कर उसे घायल कर दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज में एमबीबीएस के एक जूनियर छात्र ने बताया कि करीब दो दिन पहले तुषार व उसके दोस्त कॉलेज परिसर में घूम रहे थे। तभी एक सीनियर छात्र की उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। सीनियर छात्र की ओर से मामले में उनकी सहमति करवाई दी गई थी लेकिन बुधवार की रात को एक बार फिर से मामले ने नया मोड़ ले लिया और झगड़ा होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुंच गया।
विज्ञापन

कॉलेज की सुरक्षा पर सवाल
अगर रैगिंग के आरोप सही निकलते हैं तो कॉलेज प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लगते हैं। आखिर प्रतिबंध के बावजूद रैगिंग होना कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। कहीं न कहीं लापरवाही अवश्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय में संस्थान के चेयरमैन डॉ नरेंद्र सिंह पूछा गया तो उनका कहना है कि छात्रों के बीच मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने अपने स्तर पर कॉलेज की कमेटी को गठित किया है, ताकि झगड़े के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी मिल सके। वहीं इस मामले में चेयरमैन की तरफ से सीनियर व जूनियर छात्रों के माता-पिता को बुलाया। रैगिंग की बात को कॉलेज प्रबंधन की ओर से साफ-साफ नकारा गया है।

वर्जन
बच्चों का भविष्य खराब नहीं कर सकते। इसलिए तीन माह के लिए छह बच्चों को निलंबित किया गया है।
- जेसी पासी, डीन, वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज, गिरावड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed