फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Called on dighal toll, picketed in Beri

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीघल टोल पर बुलाया, बेरी में धरना जमाया

Thu, 08 Jun 2023 09:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Called on dighal toll, picketed in Beri
बेरी। कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज व गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने बेरी के खेल स्टेडियम के सामने धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने रात के समय भागलपुरी चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया था। उस समय यह भी घोषणा की थी कि वे बुधवार की सुबह नेशनल हाइवे पर डीघल गांव में टोल प्लाजा पर पहुंचेंगे, लेकिन किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचने की बजाए बेरी में टैंट लगा कर धरना शुरू कर दिया है। किसानों के तेवर देख पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा । टोल पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार की रात को किसानों ने बेरी के भागलपुरी चौक पर जाम लगा दिया था। उन्होंने जमकर नारेबाजी की थी। करीब डेढ़ घंटे जाम जाम खोल दिया था। किसान नेताओं ने बुधवार को डीजल टोल पर पहुंचने का एलान किया था। किसानों की घोषणा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बुधवार सुबह ही डीजल टोल पर पुलिस बल तैनात कर दिया था। लिहाजा किसानों ने अपना इरादा बदलते हुए डीघल टोल की बजाय बेरी के भागलपुरी चौक पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई किसानों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद किसानों ने धरना शुरू कर दिया। बेरी में महिला जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने कहा कि एमएसपी पर सभी फसलों की खरीदारी तुंरत प्रभाव से की जाए। प्राकृति आपदा से खराब हुई फसल का रूका हुआ मुआवजा तुरंत प्रभाव से दिया जाए। गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए। शाहबाद, कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच करवाई जाए व दोषियों पर कार्रवाई की जाए। किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य दिया जाए। कादयान ने कहा कि उनका धरना निरंतर जारी रहेगा। जब तक किसानों व किसान नेताओं को रिहा नहीं किया जाता है उस समय तक क्षेत्र के किसान धरने पर बैठे रहेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि बेरी में उनका धरना शांतिपूर्वक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टोल पर सतर्कता बढ़ाई

किसानों के धरना प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर रहा। दुजाना व बेरी थाने में काफी संख्या में पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। वहीं दिन भर डीघल टोल पर भी पुलिस तैनात रही। बेरी में किसान सुबह से राज्य कमेटी के आगामी आदेश आने के इंतजार में रहे, लेकिन बुधवार को किसानों ने अखिल भारतीय किसान यूनियन चढूनी की महिला जिला अध्यक्ष ममता कादयान की अध्यक्षता में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed