फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cable and internet service providers started removing wires from street lights

Jhajjar-Bahadurgarh News: केबल व इंटरनेट सेवा देने वालों ने स्ट्रीट लाइटों से तार हटाने का काम किया शुरू

Fri, 05 Jul 2024 06:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Jul 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Cable and internet service providers started removing wires from street lights
झज्जर। शहर की स्ट्रीट लाइटों पर लगी केबल और इंटरनेट सेवा देने वालों के तार से तिरंगा लाइट्स को हुए नुकसान के बाद सेवा प्रदाता सचेत हो गए हैं। केबल और इंटरनेट सेवा देने वाले संचालकों ने नगर परिषद की स्ट्रीट लाइट पर लगे अपने तारों को खुद हटाना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से सेवा प्रदात्ता स्ट्रीट लाइटों पर लगे अपने तार हटवा रहे हैं। इससे नगर परिषद को राहत मिली है।
विज्ञापन

पूरे शहर में लगे बिजली के खंभे व नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट्स पोल पर केबल व इंटरनेट सेवा प्रदात्ताओं की तरफ से अपने तार लगा दिए गए थे। अब नगर परिषद की तरफ से चार लाख रुपये की लागत से अपने स्ट्रीट लाइट्स पोल पर 450 तिरंगा लाइट्स लगवाने का काम किया था। कुछ एरिया में सेवा प्रदाताओं की तरफ से तिरंगा लाइट्स खराब कर दी थी। इस पर नगर परिषद ने संज्ञान लेते हुए केबल व इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को दो-तीन दिन में अपने तार हटवाने के निर्देश दिए थे। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद पिछले दो दिन से सेवा प्रदाताओं ने अपने तार हटवाने का काम शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने अपने 29 जून के अंक में सरकारी पोल पर केबल व इंटरनेट तार का बना जाल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि तरह पोल व स्ट्रीट लाइट पर तार के जाल बिछे हुए हैं।
विज्ञापन



सड़कों पर फेंके तार, हो सकते हैं हादसे
सेवा प्रदाताओं की तरफ से पोल से तार हटवा लिए हो, लेकिन उनके द्वारा तार को काटकर सरेआम सड़कों पर फेंक दिया है या फिर अभी भी बिल्डिंग या अन्य तारों में उलझे हुए हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम नहीं जागा
बिजली निगम के खंभों पर भी सेवा प्रदाताओं की तरफ से अपने तार बांधे हुए हैं, लेकिन अब तक बिजली निगम की आंख नहीं खुली है। हालांकि बिजली निगम की तरफ से भी बार-बार अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन अब भी बिजली के खंभों पर तार लगे हुए हैं।


कई एरिया में केबल व इंटरनेटर सेवा देने वालाें ने खुद ही तार उतार लिए हैं। जहां से तार नहीं उतारे गए हैं, वहां से नप की टीम उतरवाएगी।
नवीन देसवाल, एमई, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed