फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bustle in Bahadurgarh markets for Janmashtami.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्माष्टमी के लिए बहादुरगढ़ के बाजारों में रौनक

Tue, 01 Sep 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bustle in Bahadurgarh markets for Janmashtami.
-फोटो 82 : जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में दुकान पर सजे झूले। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालु लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक पोशाक और झूले खरीदने में लगे हैं। काठमंडी में कारीगर सागौन की लकड़ी से खूबसूरत झूले तैयार कर रहे हैं।
दुकानों पर प्रतिदिन सैकड़ों झूले बनाए जा रहे हैं। इन झूलों को अलग-अलग डिजाइन और आकार में तैयार किया जा रहा है। इन पर नक्काशी और सजावटी सामान लगाए जा रहे हैं। जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ ही झूलों की मांग लगातार बढ़ रही है। मेन बाजार के दुकानदार मुरली मनोहर, रमेश कुमार और सुभाष शर्मा आदि ने बताया कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल और राधा रानी की मूर्तियों की बिक्री सबसे अधिक है।
विज्ञापन

श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न आकार की मूर्तियां खरीद रहे हैं। मूर्तियों के साथ मुकुट, पोशाक, हार, बांसुरी, पायल और अन्य शृंगार का सामान भी खरीदा जा रहा है। इस बार पीतल की धातु से बनी लड्डू गोपाल और राधा रानी की मूर्तियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इनमें बारीक नक्काशी और आकर्षक डिजाइन होने के कारण श्रद्धालु इन्हें विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर काठमंडी के दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि सागौन की लकड़ी से बने इन झूलों की कीमत एक हजार से पांच हजार रुपये तक है। मोनिका बंसल और मनीषा ने कहा कि कान्हा की आकर्षक पोशाक और मुकुट की बाजार में अच्छी रेंज उपलब्ध है। कुछ सामान के दाम पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं, फिर भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।

-फोटो 82 : जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में दुकान पर सजे झूले। संवाद

-फोटो 82 : जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में दुकान पर सजे झूले। संवाद

-फोटो 82 : जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में दुकान पर सजे झूले। संवाद

-फोटो 82 : जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में दुकान पर सजे झूले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed