फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Buses sent to honor ceremony, passengers remained worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: बसें भेजीं सम्मान समारोह में, यात्री रहे परेशान

Wed, 17 Jul 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Buses sent to honor ceremony, passengers remained worried
झज्जर में स्थित सामान्य बस अड्डे से अपने गंतव्य तक जाते हुए यात्री।
झज्जर। महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित बीसी सम्मान सम्मेलन में गई रोडवेज की 146 बसों के चलते मंगलवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण व लंबे रूटों पर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। एक-एक घंटे तक यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। मजबूरन यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज की तरफ से 46 बसों को सोमवार को ही नारनौल डिपो में भेज दिया गया था जबकि 100 बसों को मंगलवार को जिले के अलग-अलग ब्लाक के विभिन्न गांवों में भेजा गया, जहां से लोगों को बसों के जरिये महेंद्रगढ़ में आयोजित बीसी सम्मान सम्मेलन के लिए रवाना किया गया। बसों की कमी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कुछ बसों को लंबे रूटों पर चलाया गया था, लेकिन उसके बाद में लोकल रूटों पर ही बसों को लगाया गया। जिस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होती, बस के आने पर वहां बसों को रवाना किया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत दैनिक यात्रियों के अलावा स्कूल, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को हुई। इसके अलावा बहादुरगढ़, दादरी तोए, झाड़ली की तरफ औद्योगिक क्षेत्र में काम पर जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हुई। झज्जर से कुल 20 बसों को ही अलग-अलग रूटों पर बार-बार रवाना किया गया।
विज्ञापन


निजी बसों में करना पड़ा सफर
रोडवेज बसों के नहीं होने के कारण यात्रियों को निजी बसों में ही सफर करना पड़ा। जिले में लगभग 200 के आसपास निजी बसें हैं। मंगलवार को अधिकतर रूटों पर निजी बसें ही चली। अंतर जिला व लंबे रूटों पर बहुत ही कम बसें चली। इसके चलते गंतव्यों पर जाने के लिए यात्रियों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed