फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bus conductor beaten to death by youth

Jhajjar-Bahadurgarh News: बस परिचालक की युवकों ने पीट-पीटकर की हत्या

Sun, 21 Jan 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bus conductor beaten to death by youth
बेरी। नेशनल हाईवे स्थित बिरधाना मोड़ पर शराब के ठेके के पास निजी बस के परिचालक व अन्य युवक पर तीन युवकों ने लड़ाई-झगड़ा के दौरान चोटें मारी और दोनों पर कुर्सियों से वार किए। घायल युवकों को इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से बस के परिचालक को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआईएमएस पहुंचते ही चिकित्सकों ने परिचालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक परिचालक की पहचान गांव जहादपुर निवासी विष्णुदत्त के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे नरेंद्र को बताया कि उसके पिता विष्णुदत्त मारुति कंपनी मानेसर की बस पर परिचालक की नौकरी करते थे। वह झज्जर से मानेसर मारुति कंपनी के कर्मचारियों को लाने व ले जाने का काम करते थे। 19 जनवरी को उसके पिता सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से झज्जर गए थे। रात करीब साढ़े 8 बजे बस ड्राइवर सुशील के नंबर से उसे फोन आया कि उसने करीब 7 बजे उसके पिता को विजयलक्ष्मी सोसायटी बिरधाना मोड झज्जर ठेके के पास उतारा था। वह अभी तक बस पर वापिस नहीं आया है। वह आपने पिता को लेने बिरधाना मोड झज्जर ठेके के पास आया तो पता चला कि ठेका शराब के पास तीन लड़कों ने कुर्सियों से दो लोगों को लड़ाई-झगड़ा करके चोटें मारी हैं, इनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल झज्जर ले गए हैं। वह सिविल अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसके पिता को अधिक चोट लगने के कारण रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया। वह परिवार के साथ पीजीआई गया तो वहां उसके पिता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल गांव जौंधी निवासी राजेश को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




बिरधाना मोड़ शराब ठेेके के पास निजी बस के परिचालक व अन्य युवक पर तीन युवकों ने लड़ाई-झगड़ा कर कुर्सियों से वार करने की सूचना मिली थी। झगड़े में निजी बस के परिचालक की मौत हो गई व अन्य व्यक्ति गांव जौंधी निवासी राजेश गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसको झज्जर के सामान्य अस्पताल से उपचार मिलने के बाद छुट्टी मिल गई। मृतक की पहचान गांव जहादपुर निवासी विष्णुदत्त के रूप में हुई है। मृतक के बेटे के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। पीजीआईएमएस में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनजीत सिंह, थाना प्रभारी, दुजाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed