{"_id":"583dd23b4f1c1b0e1ede6448","slug":"burning-car-burning-car-in-jhajjar-driver-dead-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराने पर कार में फंसा चालक, जिंदा जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराने पर कार में फंसा चालक, जिंदा जला
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
कार जली
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात छुछकवास-मातनहेल मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद कार में आग लग गई। इससे कार में फंसे चालक की मौके पर जलने से मौत हो गई। कार में आग लगाने की सूचना सुबह राहगीरों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद छुछकवास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई। गांव कदरोठ जिला अलवर राजस्थान निवासी अरविंद उर्फ गोबिंद अपनी कार में अपने मामा के घर मातनहेल से छुछकवास की तरफ आ रहा था कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई और हादसे में कार चालक अरविंद उर्फ गोबिंद की गाड़ी में ही जलने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
विज्ञापन
मतानहेल-छुछकवास मार्ग पर कार में आग लगाने से युवक के जलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवाया दिया गया और चालक की पहचान कार की नंबरप्लेट और पहने हुए जूतों से हुई है। मृतक की पहचान गांव कदरोठ जिला अलवर राजस्थान निवासी अरविंद उर्फ गोबिंद के रूप में हुई है। -पवन कुमार, चौकी इंचार्ज छछकवास