फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulls clashed in vegetable market, two people injured, many bikes damaged.

सब्जी मंडी में भिड़े सांड़, दो लोग घायल, कई बाइक क्षतिग्रस्त

Sun, 06 Sep 2020 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bulls clashed in vegetable market, two people injured, many bikes damaged.
सब्जी मंडी में लड़ाई करते सांड। - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर की सब्जी मंडी में शनिवार को दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे करीब 15 मिनट तक सब्जी मंडी में भय का माहौल बना रहा और लोगों में अफरा-तफरी मची रही। वहीं दो लोग सांड़ों की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के कराने के बाद छुट्टी दे दी गई। सांडों की टक्कर से सब्जी मंडी में कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहर की सब्जी मंडी में करीब सुबह दस बजे दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इससे सब्जी मंडी के दुकानदार दिनेश कुमार और फल लेने के लिए आए रेहड़ी लगाने वाले मुकेश घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बात छुट्टी दे दी गई। सांड़ों की लड़ाई के दौरान सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए आए लोगों की करीब 10 बाइक और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। लड़ाई के दौरान सांड़ बाइकों के ऊपर से ही उछल कूद करते रहे। सब्जी मंडी के आढ़तियों और दुकानदारों ने सांड़ों को अलग-अलग किया।
विज्ञापन

लोगों के लिए परेशानी का सबब बने बेसहारा पशु
शहर में सैकड़ों की संख्या में घूम रहे बेसहारा पशु आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। रात के समय सड़कों पर इनका जमावड़ा रहता है। जिसकी वजह से वाहन चालकों को सड़कों से गुजरने का रास्ता तक नहीं मिलता है और कई बार इनकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। शहर में अधिकांश सड़कों पर जगह-जगह बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। दिन ढलते ही सड़कों पर इनका राज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों की सब्जी हुई खराब
सब्जी मंडी में सांडों की लड़ाई के दौरान वहां सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों की सब्जी भी साड़ों की उछल-कूद से खराब हो गई। दुकानदारों को इतना मौका भी नहीं मिला की वे अपनी सब्जियों को बचा सकें। दुकानदारों का कहना है कि सब्जी मंडी में दर्जनों की संख्या में बेसहारा पशु विचरण करते रहते हैं। वे मौका लगते ही फल और सब्जियों को चट कर जाते हैं। अगर उन्हें भगाते हैं तो वे मारने के लिए दौड़ते हैं।

सब्जी मंडी में काफी संख्या में बेसहारा पशु हैं। जो आमजन और दुकानदारों के लिए परेशानी बन गए हैं। आज भी दो लोगों को चोट आई हैं। कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
- अरुण नांदल, सचिव, नगरपालिका, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed