फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulldozer runs on illegal colony in Kanonda and Khairpur

Jhajjar-Bahadurgarh News: कानोंदा और खैरपुर में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Thu, 07 Mar 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony in Kanonda and Khairpur
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को एक बार फिर डीटीपी की टीम ने बहादुरगढ़ इलाके में दस्तक दी। यहां गांव कानोंदा और खैरपुर में अवैध रूप से काटी जा रही दो कॉलोनियों में हो रहे निर्माण को ध्वस्त किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई में किसी तरह का विरोध नहीं हुआ। ड्यूटी मजिस्टे्रट तहसीलदार नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। खैरपुर में करीब दो एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में दो स्ट्रक्चर, 12 डीपीसी और कच्चे रास्ते को तोड़ा गया। जबकि कानोंदा में भी इतने ही क्षेत्र में काटी जा रही एक कॉलोनी के अंदर एक स्ट्रक्चर, 12 डीपीसी आदि को गिराया गया। वहीं डीटीपी अंजू जून ने नागरिकों से अवैध कॉलोनियों में जमीन न खरीदने को आगाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed