फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulldozer operated in illegal colony

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध कॉलोनी में चलाया बुलडोजर

Sat, 08 Jun 2024 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer operated in illegal colony
अवैध कॉलोनी में बने निर्माण को गिराती जेसीबी।
बहादुरगढ़। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से क्षेत्र में पनप रही अलग-अलग चार अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया गया। इसमें 19 डीपीसी, 12 चहारदीवारी, एक स्ट्रक्चर और सड़क निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीटीपी विभाग की ओर से लगातार अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कार्रवाई में किसी तरह का खलल न पड़े, इसलिए भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीटीपी सुमनदीप ने आमजन से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने की अपील की है। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को तोड़ने की लगातार कार्रवाई की जा रही है। फिर भी कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियों को बसाने से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को डीटीपी विभाग ने सराय औरंगाबाद गांव में स्थित रुहिल रेजीडेंसी से सटी जमीन पर एक एकड़ अवैध कॉलोनी में एक स्ट्रक्चर, एक डीपीसी और कंक्रीट से बने रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया। वहीं शहरी क्षेत्र में कुबेर कॉलोनी के नजदीक काटी जा रही अवैध कॉलोनी में 12 डीपीसी को जेसीबी से तोड़ा गया। उधर, सराय औरंगाबाद गांव के नजदीक स्थित बाल विकास स्कूल के पास 0.5 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी की मदद से तोड़फोड़ की गई। वहीं शहर में झज्जर रोड पर काशी गार्डन के पास दो एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में बनाई गई 12 चहारदीवारी, 6 डीपीसी को उखाड़ा गया। डीटीपी विभाग की यह तोड़फोड़ कार्रवाई दिन भर जा रही। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

हालांकि किसी भी स्थान पर तोड़फोड़ का विरोध नहीं हो सका। तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार मौजूद रहे। डीटीपी सुमनदीप ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस तरह की अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें। इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। डीटीपी विभाग को सूचना मिली थी कि सराय औरंगाबाद में अवैध कॉलोनी काटी गई हैं और इनमें निर्माण भी हो रहा है। सड़क नेटवर्क बनाया गया है। सूचना पर विभाग के अधिकारी पुलिस को साथ लेकर जेसीबी के साथ पहुंचे। टीम ने पहुंचते ही रोड नेटवर्क को उखाड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed