{"_id":"68d1a2b0f041d1fdba0ad54a","slug":"bulldozer-hits-bike-from-behind-retired-teacher-dies-bahadurgarh-news-c-17-rtk1040-732298-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलडोजर ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर, सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बुलडोजर ने पीछे से मारी बाइक को टक्कर, सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत
विज्ञापन
22jjrp23- सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी व मौजूद परिजन। संवाद
बेरी (झज्जर)। रोहतक-झज्जर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बाइक को बुलडोजर के पीछे से टक्कर मार देने से सेवानिवृत्त अध्यापक यशवीर (65) की मौत हो गई। रविवार को वे रोहतक के तिलक नगर से अपने पैतृक गांव शेरिया खेत देखने आए थे। लौटते वक्त छारा माइनर के पास हादसे का शिकार हो गए।
परिजनों के मुताबिक सेवानिवृत्त अध्यापक यशवीर अक्सर अपने गांव आते-जाते थे। रविवार को भी वह आए थे। खेत देखने के बाद सोमवार को सुबह वह बाइक से वापस रोहतक जा रहे थे। छारा माइनर के पास पीछे से बुलडोजर ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।