{"_id":"667f03a4f56145fe9102d244","slug":"budget-of-rs-48-lakh-passed-for-new-street-lights-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111478-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नई स्ट्रीट लाइटों के लिए 48 लाख का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नई स्ट्रीट लाइटों के लिए 48 लाख का बजट पास
Sat, 29 Jun 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को पेमेंट अप्रूवल और फाइनेंस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले दिनों खरीद गई शहर के लिए 925 नई स्ट्रीट लाइट की पेमेंट को अप्रूवल प्रदान की गई। पेमेंट अप्रूवल कमेटी ने राशि को स्वीकृत कर दिया।
बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने की। बैठक में जिला नगर आयुक्त परवेश कादियान ने शिरकत की। शहर में 925 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। वह लाइट नगर परिषद में आ चुकी हैं। जल्द ही पोल व लगाने का टेंडर जारी कर इनको लगाने का काम किया जाएगा।उसके बाद फाइनेंस अप्रूवल कमेटी की बैठक हुई। इसमें बरसात के मौसम को देखते हुए बाढ़ राहत के लिए चार लाख रुपये की राशि मंजूर की गई। इसी प्रकार से डोर टू डोर और नालों की सफाई के काम के लिए पुरानी फर्म की अवधि एक माह के लिए और बढ़ाई गई ताकि दिक्कत नहीं आए। यहां बता दे कि दोनों कार्यों के लिए पहले 30 जून तक अनुमति दी गई थी। इसकी अवधि दो दिन के बाद खत्म हो रही है, ऐसे में दोनों कार्यों की अवधि अब एक-एक माह के लिए बढ़ा दी गई है। बैठक में वाइस चेयरमैन अंशुल प्रवीण गर्ग, पार्षद दिनेश छिकारा, एमई नवीन देसवाल मौजूद रहे।