फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   budget, hospital, 200 bed

जिला मुख्यालय के अस्पताल को 200 बेड का बनाने की संभावना बढ़ी

Fri, 12 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
budget, hospital, 200 bed
झज्जर। प्रदेश सरकार का बजट पेश होने के बाद विकास को गति मिलती दिखाई दे रही है। इस कड़ी में बजट पेश होने के बाद झज्जर जिला मुख्यालय पर सामान्य अस्पताल विस्तारीकरण की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि यहां पर कांग्रेस सरकार के दौरान 100 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण किया गया था। अब इसका विस्तारीकरण करने पर सरकार को 100 बेड का नया भवन बनाना होगा। पिछले करीब 2 साल से सामान्य अस्पताल के पुराने भवन को कंडम घोषित करने के बाद सौ बेड के नए भवन के निर्माण की योजना को सरकार से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सरकार की तरफ से विधानसभा में बजट पेश करने के दौरान सामान्य अस्पतालों का विस्तारीकरण 200 बेड का बनाने के बाद उम्मीदें प्रबल हो गई है। जिले में वर्ष 2012 में मुख्यालय पर सौ बेड के भवन का निर्माण किया गया था। उस समय बहादुरगढ़ में भी 100 बेड के अस्पताल का निर्माण किया गया था। यहां पर ट्रामा सेंटर भी बनाया गया है जब सो बैड के अस्पताल भवन का विस्तार करते हुए इसे 200 बेड का बनाया है। सरकार की योजना के अनुसार झज्जर जिला मुख्यालय पर 100 बेड का नया भवन बनाया जाता है तो जिला में 200 बेड के दो अस्पताल हो जाएंगे। झज्जर जिले में तीन सामान्य अस्पताल हैं। इनमें बेरी में 50 बेड, झज्जर में 100 बेड व बहादुरगढ़ में 200 बेड के सामान्य अस्पताल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed