फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Budget for rent of Anganwadi centers deposited in accounts

Jhajjar-Bahadurgarh News: आंगनबाड़ी केंद्रों के किराए का बजट खातों में डाला

Tue, 20 Feb 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Budget for rent of Anganwadi centers deposited in accounts
झज्जर। लंबे समय से किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया लगभग 8 माह बाद सरकार ने खातों में डाल दिया है। इससे आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को राहत मिली है। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों को 12 हजार रुपये की राशि खातों में डाली गई है।
विज्ञापन

झज्जर तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इन किराये पर चल रहे केंद्रों को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग राशि हर माह देना तय किया हुआ है, लेकिन पिछले एक साल से अधिक समय से इन किराये पर चल रही बिल्डिंग का किराया सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों को भी परेशानी हो रही थी। इसके लिए कई बार विभाग से मांग की जा चुकी थी, लेकिन अब जाकर विभाग की तरफ से इनका किराया जारी कर दिया है। विभाग द्वारा 8 से 10 माह का किराया फिलहाल जारी किया है जबकि बाकी तीन से चार माह से किराया अभी लंबित रखा गया है। फिलहाल खातों में 12 हजार रुपये की राशि डाली गई है।
विज्ञापन


मातनहेल व साल्हावास में किराये पर नहीं बिल्डिंग
मातनहेल और साल्हावास में सभी केंद्र पंचायत, स्कूल या फिर खुद की बिल्डिंग में चल रहे हैं। दोनों ही ब्लाक में कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र किराये पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
कई आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया विभाग ने खातों में डाल दिया है। बाकी माह का किराया भी जल्द डाल दिया जाएगा।
प्रियंका, कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed