फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bsf jawan died due to heart attack, Went to Rishikesh to meet daughter after taking leave

जन्मदिन पर हुआ बीएसएफ के इंस्पेक्टर का निधन: अवकाश लेकर बेटी से मिलने ऋषिकेश गए थे, पड़ा दिल का दौरा

Sat, 08 Apr 2023 08:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 08:55 PM IST
सार

निधन की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ में उनके परिवार और गांव के साथ उनकी बटालियन में भी शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
bsf jawan died due to heart attack, Went to Rishikesh to meet daughter after taking leave
राकेश राठी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हरियाणा के बहादुरगढ़ के राकेश राठी की दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। दो दिन पहले वह अवकाश लेकर घर आए थे और ऋषिकेश में पढ़ रही बेटी से मिलने गए थे। वहीं पर यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


उनके निधन की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ में उनके परिवार और गांव के साथ उनकी बटालियन में भी शोक की लहर दौड़ गई। राकेश की अंतिम यात्रा में 25 बटालियन के जवान और सहायक कमांडेंट प्रकाश सिंह ने अपने जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राकेश के परिवार को देश की आन बान शान तिरंगा भेंट किया गया।
विज्ञापन


भारत माता की नारों के साथ गमगीन माहौल में बीएसएफ के इंस्पेक्टर राकेश राठी को अंतिम विदाई दी गई। राकेश राठी 20 जनवरी 1994 को सीमा सुरक्षा बल में ईएसआई मिनिस्ट्रियल के पद पर भर्ती हुए थे और फिलहाल इंस्पेक्टर मिनिस्ट्रियल के पद पर सीमानगर बंगाल में तैनात थे। इंस्पेक्टर राकेश की आकस्मिक मौत से उनके साथी भी बेहद गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed