{"_id":"636ffe27402c2f692a386e6a","slug":"bsf-constable-cremated-with-state-honors-jhjhar-news-rtk663298555","type":"story","status":"publish","title_hn":"डावला में सिपाही विनोद कुमार की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डावला में सिपाही विनोद कुमार की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
विज्ञापन
गांव डाबला के जवान को हवा गोली दागकर कर सलामी देते हुए बीएसएफ के सिपाही।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर । पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में बीएसएफ में तैनात सिपाही विनोद कुमार का डयूटी के दौरान हृदय गति रुकने से शहीद हो गए थे। उनके पैतृक गांव डावला में शनिवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एसएफ और पुलिस की टुकड़ी ने शस्त्र झुका कर दिवंगत विनोद कुमार को सलामी दी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढाकर नमन किया।
जिला प्रशासन की ओर से भी नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विनोद कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को जैसे ही डावला गांव पहुंचा हर कोई अपने लाडले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगा। जब तक सूरज चांद रहेगा विनोद कुमार तेरा नाम रहेगा,भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारों के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने होनहार बेटे को अश्रुपूर्ण विदाई दी।
गांव डावला निवासी विनोद कुमार पुत्र श्रीप्रकाश का जन्म 5 अप्रैल 1975 को हुआ था। उनका बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सपना था। ग्रामीणों ने बताया कि विनोद कुमार(48) एक निर्भीक और हंसमुख प्रवर्ति के इंसान थे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा प्रदेश सैनिकों की खान है और सेनाओं में हर दसवां जवान हरियाणा की माटी से ताल्लुक रखता है। उन्होंने स्वर्गीय सिपाही विनोद की पत्नी बिमला देवी और समस्त परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। अंतिम संस्कार यात्रा में बादली से विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, संजय कबलाना, क्षेत्र के अनेक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर नम आंखों से विनोद कुमार को अंतिम विदाई दी। करीब 500 मोटरसाइकिल के काफिले के साथ जवान विनोद का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। गांव डावला के बेटे विनोद कुमार के अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने भी शहीद विनोद कुमार के पार्थिव शरीर को कंधा दिया । जवान विनोद कुमार अमर रहे के गगनभेदी नारों से आकाश गूंज गया । इस दौरान शहीद विनोद कुमार का पार्थिव शरीर सेना की गाड़ी में बादली से होते हुए झज्जर शहर के बाईपास पर करीब 500 मोटरसाइकिलों व ट्रैक्टरों के काफिले के साथ गांव डाबला में प्रवेश किया। इसके अलावा काफी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने शहीद विनोद कुमार के अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।