{"_id":"66654c21a1772639cd0364d9","slug":"brother-riding-bike-to-his-sister-house-was-hit-by-truck-in-jhajjar-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके मौत; मृतक की छह महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: बहन के घर जा रहे बाइक सवार भाई को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके मौत; मृतक की छह महीने पहले हुई थी शादी
Sun, 09 Jun 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:00 PM IST
सार
झज्जर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार की छह महीने पहले शादी हुई थी। वह अपने पीछे तीन बहन व एक भाई को छोड़ गया है। मृतक प्रशांत का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहन के घर जा रहे भाई की नौगांव मातनहेल मार्ग पर रविवार सुबह लगभग सात बजे ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।
विज्ञापन
एफएसएल टीम ने घटना स्थल से जरूरी साक्षी एकत्रित किए हैं। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। वह अपने पीछे तीन बहन व एक भाई को छोड़ गए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में रविन्द्र पुत्र रामकुमार निवासी सासरोली ने बताया कि वह और उसका सबसे छोटा भाई प्रशांत रविवार अलसुबह अपने किसी काम से हमारी बहन कविता के पास अलग-अलग मोटरसाईकिल लेकर अपने गांव सासरोली से अपनी बहन के पास मातनहेल जा रहे थे।
विज्ञापन
उसका भाई प्रशांत मोटरसाईकिल पर चल रहा था। जब वह गाव नौगांवा से रुडियावास के बीच मातनहेल झाडली रोड पर पातुवास माईनर के पास पहुंचे तो एक ट्रक चालक मातनहेल की तरफ से तेज रफतार से ट्रक चलाता हुआ आया और उसके भाई प्रशांत की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे उसका भाई रोड पर जा गिरा। जब उसने अपनी मोटरसाईकिल को साईड में खड़ा करके अपने भाई के पास जाकर देखा तो उसके भाई प्रशांत की ट्रक द्वारा टक्कर लगने के कारण मौके पर ही मौत हो चुकी थी और ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
मृतक प्रशांत का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -कुलदीप सिंह, एएसआई मातनहेल।