{"_id":"67031fd427883acf380aa974","slug":"brokers-bought-paddy-by-bidding-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-114416-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बोली लगाकर आढ़तियों ने खरीदा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बोली लगाकर आढ़तियों ने खरीदा धान
Mon, 07 Oct 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
06jjrp26- झज्जर। अनाज मंडी में धान की बोली लगाते आढ़ती। संवाद
झज्जर। जिले की मंडियों में बाजरा की आवक जारी है। रविवार को झज्जर मंडी में धान पहुंचा, लेकिन धान की सरकारी खरीद नहीं हो सकी। आढ़तियों ने सरकारी रेट से ज्यादा बोली लगाकर करीब 50 क्विंटल धान को खरीदा। वहीं रविवार होने के चलते बाजरा की खरीद नहीं हो सकी, केवल उठान ही हुआ।
अब तक साढ़े 96 हजार क्विंटल बाजरा मंडियों में पहुंच चुका है। इसमें से अभी तक लगभग 33 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी होने के कारण शुक्रवार व शनिवार को खरीद नहीं हुई थी। रविवार की छुट्टी के कारण बाजरा की खरीद नहीं हो पाई। तीन दिनों से बाजरे की कोई खरीद नहीं हुई।
रविवार को केवल बाजरे का उठान हुआ। किसान मंडी में बाजरे को लेकर पहुंच रहे थे और उनके गेट पास काटे जा रहे थे, ताकि किसानों को फसल को अपने घरों में नहीं रखना पड़े। मंडी में बाजरे की वेयर हाउस में रखने के लिए बाजरे की उठाने का काम किया गया। साेमवार को जिले की मंडियों में आई बाजरे की फसल की खरीद की जाएगी। झज्जर मंडी में रविवार को लगभग 6000 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। अभी तक झज्जर मंडी में कुल 30 हजार क्विंटल बाजरा आ चुका है और साढ़े 15 हजार बाजरे की खरीद की गई है। साथ ही 5500 क्विंटल बाजरे का उठान हुआ है।
विज्ञापन
झज्जर मंडी में सरकारी धान की खरीद नहीं की जाती। सरकार परिमल धान की खरीद कर रही है, जो आसपास के क्षेत्र में नहीं होता। इसलिए सरकारी एजेंसियां जिले में धान की खरीद नहीं करती।
धान की पहली फसल एमएसपी से ज्यादा दाम पर बिकी
रविवार को धान की पहली फसल झज्जर मंडी में पहुंची, जहां आढ़तियों ने खरीद कर ली। धान का एमएसपी सरकार ने इस साल नॉन बासमती धान की 2300 और बासमती धान 2320 रुपये निर्धारित किया था, जबकि मंडी में नॉन बासमती 2835 रुपये में बिकी।
वर्जन
तीन दिन की छुट्टी होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई। सोमवार को बाजरे की खरीद शुरू की जाएगी। मंडी में अभी तक कुल 30 हजार क्विंटल बाजरा पहुंचा है। मंडी में सीजन का पहला धान पहुंचा था। इसको आढ़तियों ने तय दामों से ज्यादा में खरीदा है।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर