{"_id":"67c4bdac9ff47056c50eab8a","slug":"broken-roads-become-a-problem-for-industrialists-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113224-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटी सड़कें उद्योगपतियों के लिए बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टूटी सड़कें उद्योगपतियों के लिए बनी परेशानी
Mon, 03 Mar 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 में सड़क पर बना गड्ढा और उसमें भरा पानी। संवाद
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के सेक्टर-16 की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। वर्ष 2006 में बहादुरगढ़ में एचएसआईआईडीसी के दो सेक्टर बनाए गए थे। इनमें सेक्टर-16 व 17 शामिल हैं। वर्ष 2008 में सड़कों का निर्माण किया गया था। यहां की सड़क बने हुए 10 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। अब सड़कों की हालत ऐसी है कि उन पर वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 और 17 में 350 से अधिकफैक्ट्रियां हैं। यहां के दोनों सेक्टरों में सड़कों की हालत देखी जाए तो इतनी खस्ता हो चुकी हैं कि उन पर चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन कोई न कोई बड़ा वाहन सड़कों पर बने गड्ढों में फंस जाता है। इससे उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ती है।
सेक्टर-16 की कई सड़कें पूरी तरह टूटी
सेक्टर-16 की सड़कें तो पूरी तरह टूट चुकी हैं। गड्डे भी कोई एक-दो फीठ के नहीं बने हैं बल्कि 10 से 15 फीट चौड़े और दो से ढाई फीट गहरे हैं। टूटी सड़कों से आवागमन करने में न केवल उद्योगपतियों को बल्कि बड़ी गाड़ियों में माल लेकर आने वाले चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उद्योगपति सुनील गर्ग, विक्रम शर्मा, जगमेंद्र सिंह ने कहा कि बारिश होने के बाद इन सड़कों पर वाहन लेकर चलना बेहद ही कठिन है। सेक्टर-16 के कई मार्गों पर बिन बरसात के पानी जमा रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।