फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bridge being built on Mahendragarh Canal at a cost of Rs 1.50 crore

Jhajjar-Bahadurgarh News: महेंद्रगढ़ कैनाल पर 1.50 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

Fri, 22 Dec 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bridge being built on Mahendragarh Canal at a cost of Rs 1.50 crore
साल्हावास। साल्हावास कोसली मार्ग पर पुल का निर्माण जारी है। इस पर 1.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे और लोगों को सुविधा मिलेगी। इस पुल को लगभग 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इससे पहले पुल का आकार बहुत कम था, इसके चलते आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब पुल चौड़ा होने के बाद साइड से दो वाहन निकलने का रास्ता बन जाएगा। यह प्रोजेक्ट लगभग 2 से 3 महीने में पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

सालों पहले नहरों पर बने पुल कंडम स्थिति में हैं। सिंचाई विभाग ने इन कंडम पुलों की जगह नए पुल बनाने शुरू कर दिए हैं। यही नहीं पुराने पुल हादसों का कारण भी बनते जा रहे हैं। कई जगह पुल की साइडवाल टूटी हैं तो कहीं पुल का लेंटर जवाब दे चुका है। यातायात की दृष्टि से ये पुल सुरक्षित नहीं हैं। किसान फसल कटाई के समय ट्रैक्टर से अनाज आदि लेकर इन पुलों के जरिये ही गुजरते हैं। इसी प्रकार अन्य भारी वाहनों का भी आवागमन बना रहता है। विभाग भी समय-समय पर पुलों का सर्वे करवाता आ रहा है ताकि कंडम पुल का नए सिरे से निर्माण करवाया जा सके। अब साल्हावास स्थित महेंद्रगढ़ कैनाल पर पिछले दस दिनों से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है। सिंचाई विभाग चरखी दादरी के एसडीओ सुंदर सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed