{"_id":"65a45749ab7bf412eb04b5c4","slug":"bribery-caseaccused-sent-to-jail-in-judicial-custody-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7196-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रिश्वत प्रकरण...आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रिश्वत प्रकरण...आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ गए एंटी नारकोटिकस सेल के मुख्य सिपाही राकेश को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में विजिलेंस कुछ अन्य कर्मियों को भी गिरफ्तार कर सकती है।नई अनाज मंडी में शुक्रवार को एंटी नारकोटिकस सेल बादली के मुख्य सिपाही को विजिलेंस ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत उसने लगभग एक माह पहले अवैध शराब के पकडे़ गए केस से नाम बाहर वापस निकलने की एवज में मांगे थे। जसौरखेड़ी निवासी सोनू ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
आरोपी मुख्य सिपाही को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। मामले की जांच जारी है।
सुमित कुमार, डीएसपी, विजिलेंस, रोहतक
विज्ञापन
आरोपी मुख्य सिपाही को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं। मामले की जांच जारी है।
सुमित कुमार, डीएसपी, विजिलेंस, रोहतक