{"_id":"67ddbf644b739f631509c589","slug":"brgs-fit-india-ambassador-deepak-and-dr-kiran-chhillar-participated-in-khelo-india-para-games-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113619-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में शामिल हुए बीआरजी के फिट इंडिया एंबेसडर दीपक और डाॅ. किरण छिल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में शामिल हुए बीआरजी के फिट इंडिया एंबेसडर दीपक और डाॅ. किरण छिल्लर
Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : खेलो इंडिया पैरा गेम्स में शामिल हुए बीआरजी के फिट इंडिया एंबेसडर दीपक और डा. किरण छ
बहादुरगढ़। खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आगाज हो गया है। इसमें बहादुरगढ़ रर्नस ग्रुप (बीआरजी) के फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डाॅ. किरण छिल्लर को भी आमंत्रित किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन देश के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। इसमें देशभर से 1300 से अधिक पैरा एथलीट्स भाग ले रहे हैं।
बीआरजी की अहम भूमिका
बीआरजी के सदस्य और फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे पैरा एथलीट्स के बीच जागरूकता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल करेंगे। उन्होंने पिछले संस्करण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था और इस बार भी पैरा खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायता कर रहे हैं।
प्रमुख एथलीट्स और कार्यक्रम
बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि इन खेलों में पेरिस पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज हरविंदर सिंह, क्लब थ्रोअर धर्मबीर और खेल रत्न विजेता ऊंची कूद एथलीट प्रवीण कुमार जैसे नामी खिलाड़ी शामिल हैं। ये गेम्स दिल्ली मे जेएलएन स्टेडियम, आईजी स्टेडियम, डा. करनी सिंह शूटिंग रेंज में 22 से 27 मार्च को होंगे। खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण दिसंबर 2023 में हुआ था। दीपक छिल्लर ने इन खिलाड़ियों के संघर्ष और दृढ़ संकल्प की सराहना की और पैरा खेलों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
विज्ञापन
खेलो इंडिया पहल और समापन समारोह
खेलों इंडिया का समापन 27 मार्च को होगा और इसके तहत पैरा खेलों को देश में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत, यह खेल आयोजन देश के पैरा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। देशभर के खेल प्रेमी इस आयोजन का हिस्सा बनने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।