फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BRG runners put on a spectacular show in four cities

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार शहरों में बीआरजी धावकों का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
BRG runners put on a spectacular show in four cities
-फोटो 95 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। शहर में आयोजित हुई ट्रेल-ए-थॉन रन में बीआरजी (बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप) के धावकों ने जोश के साथ भाग लिया। 14 किमी ट्रेल-ए-थॉन में आदिया ने दूसरा स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की। वहीं 28 किमी दौड़ में नीरज छिल्लर ने पांचवां स्थान प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

बीआरजी के आदित्य सिंह, कौशल शर्मा, दीपक छिल्लर, डॉ. किरण छिल्लर, उरिरेई देवी, कविता सिकरी, सुनील सिकरी आदि ने भाग लेकर ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया।
इसके अलावा चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में सीमा रावत (21.0975 किमी), राहुल त्रेहन (21.975 किमी), सनी (10 किमी), विजेंद्र कुमार (10 किमी), गुलाब सिंह (42.195 किमी) और बिनय सिंह (42 किमी) ने अपनी दौड़ पूरी की। अंबाला मैराथन में राजेश और रोहतास ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

नोएडा में आयोजित ग्रुप 108 रन में शमशेर, शलभ और आकाश मिश्रा ने भाग लेकर बीआरजी का नाम रोशन किया। शलभ ने 10 किमी में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शमशेर ने 5 किमी दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed