फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BRG runners and cyclists win 22 medals on Mother's Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: मदर्स डे पर बीआरजी के धावकों और साइक्लिस्टों ने 22 पदक जीते

Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
BRG runners and cyclists win 22 medals on Mother's Day
फोटो-58: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के विजेता खिलाड़ी। स्रोत संगठन
बहादुरगढ़। मदर्स डे पर रविवार को बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के खिलाड़ियों ने रनिंग और साइक्लिंग दोनों क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहादुरगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। गुरुग्राम हाफ मैराथन, शिमला मशोबरा मैराथन 2026 और बीआरजी साइक्लिंग राइड में खिलाड़ियों ने अनुशासन, फिटनेस और मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया।
विज्ञापन


गुरुग्राम हाफ मैराथन में बीआरजी खिलाड़ियों ने विभिन्न दूरी और आयु वर्गों में 22 पोजीशन हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। इस दौरान बीआरजी संस्थापक दीपक छिल्लर ने 10 किमी दौड़ में पेसर की अहम भूमिका निभाई। उन्होंने धावकों को लक्ष्य समय में दौड़ पूरी कराने के लिए लगातार प्रेरित किया और पूरे मार्ग में उनका उत्साहवर्धन करते रहे। उनके मार्गदर्शन से कई प्रतिभागियों ने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दिनेश जांगड़ा ने 21 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार उपलब्धि अपने नाम की। वहीं संदीप रोज्झवाल ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इकलाश ने 21 किमी आयु वर्ग 30 प्लस में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रीति ने 10 किमी आयु वर्ग 30 प्लस में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण नरूला ने 5 किमी आयु वर्ग 30 प्लस में तीसरा स्थान हासिल किया। अभिमन्यु हुड्डा ने 5 किमी अंडर-18 वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोहतास कुमार ने 10 किमी आयु वर्ग 45 प्लस में प्रथम स्थान हासिल किया। संजू सैनी ने 5 किमी अंडर-18 वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया। सोनपाल सिंह ने 21 किमी आयु वर्ग 30 प्लस में दूसरा स्थान हासिल किया।
राजेश कुमार ने 5 किमी आयु वर्ग 45 प्लस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। धर्मवीर ने 5 किमी आयु वर्ग 45 प्लस में प्रथम स्थान हासिल किया। ब्रह्म प्रकाश मान ने 21 किमी 55 प्लस वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। संतोष बंसल ने 10 किमी महिला 55 प्लस वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। नरेंद्र सिंह ने 5 किमी 55 प्लस वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चंदन ने 5 किमी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा सुदीप सिंह, बसंत सिंह, उरिरेई देवी, राजेश रघुवंशी, आशुतोष कुमार सिंह, रोहित कुमार, योगिता और अरुण विजारण ने भी सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। वहीं दूसरी ओर शिमला मशोबरा मैराथन 2026 में भी बीआरजी के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। कठिन पहाड़ी ट्रैक और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच गुलाब सिंह ने 42 किमी मैराथन में आयु वर्ग 41-50 में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की। राजपाल ने 10 किमी दौड़ में आयु वर्ग 41-50 में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तेजस राज सिंह ने 10 किमी दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर BRG परिवार का गौरव बढ़ाया।


इसी क्रम में जाने-माने अल्ट्रारनर परवीन कुमार सांगवान की अध्यक्षता में बीआरजी साइक्लिंग ग्रुप ने रविवार को 100 किमी साइक्लिंग राइड आयोजित की। इस राइड में जैदेव राठी, जितेंद्र और नितिन अत्री ने सफलतापूर्वक 100 किमी दूरी पूरी कर फिटनेस के प्रति अपना जुनून दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed