फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BRG hoisted flag in Jaisalmer, Calcutta, Jaipur and Noida

Jhajjar-Bahadurgarh News: जैसलमेर, कलकत्ता, जयपुर और नोएडा में बीआरजी ने लहराया परचम

Tue, 17 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
BRG hoisted flag in Jaisalmer, Calcutta, Jaipur and Noida
-फोटो 52 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। रविवार को विभिन्न राज्यों में आयोजित हुई मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। यह प्रतियोगिता राजस्थान, पश्चिमी बंगाल और उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई।
विज्ञापन


बीआरजी सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि ग्रुप के धावकों ने कलकत्ता, राजस्थान में जैसलमेर और जयपुर, उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपनी छाप छोड़ी। जैसलमेर में आयोजित बॉर्डर रन में गुलाब सिंह ने 160 किलोमीटर दौड़, अशोक कुमार ने 100 किलोमीटर दौड़ पूरी की। वहीं सुरेंद्र दलाल, सुदेश तोमर, संजय ने 50 किलोमीटर की दौड़ लगाई। कलकत्ता में आयोजित दौड़ में धावक नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, सन्नी राणा, शलभ खरे, कैप्टन प्रसाद व अन्य धावको ने 25 किलोमीटर दौड़ 2 घंटे से कम समय में पूरी कर अपने आयु वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं में रीना ने आयु वर्ग 40 से अधिक आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दीपक ने बताया कि इन धावकों ने प्रोकेम स्लेम टाइटल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उधर, जयपुर वेदांता पिंक सिटी हाफ मैराथन में दीपक छिल्लर ने पेसर की भूमिका निभाई। धावक दीपक मेहरा, अशिम, कोमल, अजय, रचना, नरेंद्र, रोहतास, राजेश व विपिन ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। नोएडा मे आयोजित फिट नोएडा रन में शमशेर सिंह, अनुराग, राजेश, सन्नी, विजेंदर ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। वहीं सोनू कुशवाह ने 10 किलोमीटर में तृतीय स्थान पाया। इस मैराथन में बीआरजी के सदस्य अमनदीप, डॉ. इमरोज, राजेश, सुनील, श्याम, विजय, विजेंद्र, विकास, अशोक, बलवान, सन्नी, कृष्ण, रोहतास, संजू, धर्मवीर, नरेंद्र, राजेश और संदीप ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed