{"_id":"65ab817ed21f43e06203357a","slug":"brake-shoe-jam-of-superfast-train-going-from-delhi-to-bikaner-wheels-caught-fire-created-chaos-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: दिल्ली से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रेक शू जाम; पहियों में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: दिल्ली से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रेक शू जाम; पहियों में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल
Sat, 20 Jan 2024 01:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:51 PM IST
सार
बहादुरगढ़ में ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से बीकानेर जा रही थी। जानकारी के अनुसार आसौदा रेलवे स्टेशन के नजदीक ब्रेक शू जाम हो गए, जिसके कारण पहियों में आग लग गई।
विज्ञापन
ट्रेन के पहियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहादुरगढ़ में दिल्ली के सराय रोहिल्ला से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन में शुक्रवार की देर रात आसौदा रेलवे स्टेशन के नजदीक ब्रेक शू जाम होने से पहियों में आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग्वका पता चल गया और आग पर काबू पा लिया गया। करीब पौने घंटे तक ट्रेन आसौदा स्टेशन के पास खड़ी थी। इसके बाद ट्रेन यहां से रवाना हुई और रोहतक स्टेशन पर बारीकी से जांच की गई। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल ट्रेन नंबर 12455 शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से बीकानेर के लिए चली थी। बहादुरगढ से निकली तो आसौदा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन के ब्रेक शू जाम हो गए और रेल के पहियों में आग लग गई। समय रहते आग को सुरक्षाकर्मियों ने देखा और रेलवे स्टाफ को सूचित कर दिया। ट्रेन को आसौदा के पास रोक दिया गया और आग बुझाने के लिए कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया गया और फिर ट्रेन को रोहतक की तरफ रवाना किया गया। यह आग ट्रेन के कोच नंबर एस - 3 में तैनात सीटी सुभाष चंद और सीटी पवन कुमार ने गाड़ी में पहियों से धुआं निकलता देखा और गाड़ी को रुकवाया गया। इसके बाद रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचा और उन्होंने देखा कि ट्रेन के नीचे आग लगी हुई थी। इसके बाद अग्नि सामान यंत्रों के जरिए आग को बुझाया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत पाई। इसके बाद ट्रेन रोहतक पहुंची और वहां पर इसकी जांच की गई।