फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brainstorming on the safety of underground oil pipeline

भूमिगत तेल पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर किया मंथन

Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the safety of underground oil pipeline
बहादुरगढ़। झज्जर और रोहतक जिले से होकर गुजरने वाली भूमिगत तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए वीरवार को सीमा स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस और कार्पोरेशन अधिकारियों ने मंथन किया। बैठक में एडीजीपी संदीप खिरवार और तीन जिलों के एसपी मौजूद रहे। इस पाइपलाइन से तेल चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यह बैठक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की भूमिगत तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के संबंध में रोहतक रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संदीप खिरवार की अध्यक्षता में एचपीसीएल के बहादुरगढ़ टर्मिनल में हुई। इस दौरान रामनमंडी-रेवाड़ी कानपुर तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में एडीजीपी ने एचपीसीएल के अधिकारियों को स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके लिए एचपीसीएल व पुलिस में तालमेल बनाए रखने का निर्णय लिया गया। जिसमें पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने व चोरी के मामले में तुरंत मौका मुआयना, जांच रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर विचार किया गया। बैठक में एचपीसीएल के अधिकारियों ने तेल पाइपलाइन की सुरक्षा के संबंध में किए गए प्रबंधों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में झज्जर के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, सोनीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, रोहतक के पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा, बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार, सीआईए प्रभारी और आसौदा, बहादुरगढ़ शहर, बहादुरगढ़ सदर, दुजाना, झज्जर शहर व झज्जर सदर थानों के प्रभारी भी शामिल रहे। एचपीसीएल की ओर से आरआरकेपीएल पाइपलाइन के उप महाप्रबंधक जय कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed